पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

साथिया क्लब में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिमडेगा | अरानी के पंचायत भवन में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ कार्यक्रम के तहत साथिया क्लब की बैठक हुई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी जगदीश प्रसाद ने इसकी अध्यक्षता की। जिसमें स्वास्थ्य उपकेंद्र की सभी चयनित साथिया उपस्थित थीं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने साथिया व सहिया को आरकेएसके के उद्देश्यों, पोषण में सुधार, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, चोट एवं हिंसा, नशापान का दुष्प्रभाव, गैर संचार योग, मानसिक स्वस्थ्य में सुधार आदि के बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

कहा गया कि सभी चयनित साथिया व सहिया ग्राम स्तर पर किशोर किशोरियों के साथ मासिक बैठक करेंगे। सिनी के प्रखंड समन्वयक डेनिस कोमल सोरेंग ने देर से गर्भधारण, बाल विवाह में कमी, 10वीं तक की पढ़ाई आदि के बारे में जानकारी दी। प्रखंड लेखा प्रबंधक रवि कुमार ने कहा कि चयनित साथिया को ननफाइनेंसियल इंसेंटिव के तहत समय समय पर प्रोत्साहन के लिए उपहार भी दिए जाते हैं।
खबरें और भी हैं...