पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

उल्लास व उमंग के साथ मनाई जाती है होली : निर्मल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्री बड़ा दुर्गा मंदिर की ओर से रमेश चीनी के आवासीय परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी शुरूआत मां दुर्गा के चरणों में अबीर-गुलाल अर्पित कर किया गया। अध्यक्ष निर्मल गोयल ने कहा कि होली का त्योहार उल्लास व उमंग के साथ लोगों द्वारा पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है। इस परंपरा को कायम रखने की जरूरत है। उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने कहा कि गुमला की पहचान आपसी एकता व भाईचारगी से है। यहां के लोग एक गमले की तरह मिलकर जुलकर रहते आ रहे है।

सचिव राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि होली रंगों के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक का त्योहार है। यह त्योहार सामाजिक समरसता का संदेश लेकर आता है। इस दौरान अबीर-गुलाल लगाने के बाद सभी ने लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया और होली की गीतों पर नाच-गान कर खुशी मनाई। मौके पर ओमप्रकाश साहू, रामनिवास प्रसाद, रूपेश भगत, मिथुन कुमार, भिखेश्वर नागमणि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...