पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिसई थाना में होली मिलन आयोजित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिसई| आपसी सौहार्द एवं भाईचारा की मिसाल सिसई में रविवार देखने को मिला। थाना परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन की गई। होली मिलन समारोह की अध्यक्षता जिप अध्यक्ष किरण बाड़ा ने की। इस कार्यक्रम में आपसी सौहार्द एवं भाईचारा को लेकर सभी संप्रदाय के लोग शामिल हुए। इस अवसर पर जिप अध्यक्ष किरण बाड़ा ने कहा कि सिसई का इतिहास रहा है कि किसी भी समुदाय के त्यौहार हर समुदाय आपसी भाईचारे एवं प्रेम के साथ मनाते आये हैं। इस आपसी सद्भावना एवं एकता को बनाए रखना हम सबों की जिम्मेवारी है। अंजुमन सदर अब्दुल रब ने कहा होली का त्यौहार हिन्दुओं का भाईचारे व मेल मिलाप का त्यौहार है। सभी मिलकर प्रेम भाव से मनाते हैं।
खबरें और भी हैं...