योग प्रशिक्षण केंद्र में होली मिलन का हुआ आयोजन
सिमडेगा | जिला योग प्रशिक्षण केंद्र में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। महिला दिवस के अवसर पर केंद्र में महिलाओं और लड़कियों के लिए योगाभ्यास कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिला योग समिति की समन्वयक सह योग प्रशिक्षक अनुपमा कुजूर ने सबों को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमें अपनी प्रतिभा और क्षमता को पहचानते हुए आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने सबों को होली की बधाई दी। जवाहर चौधरी ने कहा कि सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक सभी क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान से हम परिचित हैं। महिलाओं की सक्रिय भूमिका के बिना समाज के संपूर्ण विकास की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। उन्होंने सबों को होली की बधाई दी और कहा कि लोग अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए होली मनाएं। मनी कुमारी, नीलम सहित कई छात्राएं उपस्थित थीं।