- Hindi News
- National
- Bano News Husband Stabs Wife With Jar In Case Of Delay In Getting Food Mother
खाना मिलने में देर होने पर पति ने पत्नी के सिर पर जार से किया वार, माैत
महाबुआंग थाना प्रभारी विनाेद कुमार ने बताया कि शनिवार रात लगभग नौ बजे पति प|ी के बीच विवाद हुआ और पति द्वारा प|ी के सिर पर जार से वार किए जाने से प|ी की मौत हो गई। कुसुम टोली निवासी सोमा मड़की रात नौ बजे वह नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा। प|ी खुवारो मड़की से खाना मांगा। खाना देने में देर होने पर उसने एक जार से उसके सिर पर वार कर दिया। गहरी चोट लगने से वह बेहोश हो गई। बाद में उसका इलाज कराया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा के सदर अस्पताल भेज दिया है। आरोपी पति सोमा मड़की को गिरफ्तार कर लिया गया है।