कल से शुरू होगी इग्नू की काउंसिलिंग क्लासेस
लोहरदगा| इग्नू स्टडी सेंटर संख्या 3614 बलदेव साहू महाविद्यालय लोहरदगा में इग्नू का काउंसिलिंग क्लासेस 15 मार्च से दिन के 11:00 से 1:00 और 1:00 बजे से 3:00 बजे तक दो पालियों में आयोजित की गई है। इसकी जानकारी देते हुए इग्नू स्टडी सेंटर के कोऑर्डिनेटर डॉ. शशि कुमार गुप्ता ने बताया कि ऐसे शिक्षार्थी जो जुलाई सत्र में नामांकन लिए हो इस काउंसिलिंग सेशन में भाग ले सकते हैं। विवरण स्टडी सेंटर के सूचना पट पर है।