सिसई में अवैध बालू लदे तीन हाइवा जब्त
सिसई थाना क्षेत्र के सिसई बसिया रोड झटनी टोली के पास से शुक्रवार को तीन अवैध बालू लदा हाईवा ट्रक को सिसई थाना ने जब्त कर थाना लाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एएसआई सुनिल कुमार पेट्रोलिंग के लिए निकले थे। वे जैसे ही झटनी टोली के पास पहुंचे, तो हाईवा ट्रक जेएच07जी 4344, जेएच 07जी 8188, जेएच07एच 0525 के ड्राइवर पुलिस गाड़ी को देखते ही गाड़ी छोड़ कर भाग निकले। वही जब्त वाहनों को पुलिस थाना ले आई। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध बालू का कारोबार किसी कीमत पर नहीं होगा।