- Hindi News
- National
- Gumla News In Two Shifts 505 Candidates Took The Graduate Semester 5 Exam
दो पालियों में 505 परीक्षार्थियों ने दी स्नातक सेमेस्टर 5 की परीक्षा
लोहरदगा|बलदेव साहू महाविद्यालय में शुक्रवार को बीए, बीएससी, बीकॉम सेमेस्टर 5 की परीक्षा कदाचारमुक्त संपन्न हुई। महाविद्यालय में दो पालियों में परीक्षा ली गई। पहली पाली में फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथमेटिक्स, बॉटनी, जियोलॉजी के 238 विद्यार्थियों में से 237 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं 1 विद्यार्थी अनुपस्थित रहा। दूसरी पाली में इतिहास, जियोग्राफी, साईक्लॉजी, होम साइंस के 277 में से 268 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। तथा 9 विद्यार्थी अनुपस्थित रहें। मौके पर मजिस्ट्रेट मनोज पीयूष एक्का व प्रभारी प्राचार्य गोश्नर कुजूर ने परीक्षा का जायजा लिया। इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं को अनुशासन में रहकर परीक्षा लिखने की बात कही। वहीं शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए जिला पुलिस बल की लगातार गश्ती हुई।