भरनो मेंे वार्षिक फागुन मेला का उद्घाटन, ग्रामीणों ने उठाया आनंद
भरनो|प्रखंड मुख्यालय परिसर में लगने वाली वार्षिक फागुन मेला का उद्घाटन रविवार को समाज सेवी किशोर साहू,थाना प्रभारी सिद्देश्वर सिंह,मुखिया मंजू देवी और मेला समिति के ठेकेदार राहुल केशरी के द्वारा संयुक्त रुप से विधिवत फीता काटकर किया गया। वार्षिक फागुन मेला भरनो ब्लाक परिसर में लगा है, इस मेला में झूला, चित्रहार, नॉका झूला समेत खेल तमाशा, खिलौना, मिठाई, औजार और घरेलू उपयोग की वस्तुओं समेत तरह तरह की दुकानें सज्जी है।
थानेदार सिद्देश्वर सिंह ने मेले को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चुस्त किया है। और पुलिस कर्मी मेला में घूम घूम कर कड़ी नजर बनाएं रखे थे ताकि किसी प्रकार का अप्रिय घटना न घटे। मेला को सफल बनाने में राहुल केशरी, अभिषेक गुप्ता, मुरारी केसरी, श्रीकांत केसरी, अजित केसरी, देवराज सिंह, अजित महली, शिव केशरी, शिव, शिवम पांडे, सचिन, दुर्गा, बबलू, पप्पू, राजकुमार आदि ने अहम भूमिका निभाई।