पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Simdega News Information About Prevention Of Thunderclap By Pretending Street Street

नुक्कड़ नाटक कर वज्रपात से बचाव की दी जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला प्रशासन के आपदा प्रबंधन समिति के निर्देश पर चक्रीय विकास संस्थान द्वारा विभिन्न प्रखंडों में नृत्य गीत व नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से लोगों को वज्रपात से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। संस्था के संयोजक सत्यव्रत ठाकुर ने कार्यक्रम में लोगों को प्राकृतिक अापदा के बारे में जानकारी दी। कहा गया कि वज्रपात की संभावना हो तो पक्के मकान में शरण लें। बूंदाबांदी या तूफान के समय पेड़ के नीचे नहीं रहना चाहिए। आंधी में भी पेड़ के गिरने से मौत हो सकती है।

कार्यक्रम में अर्जुन नायक, गंदूर नायक, फागू नायक, महारथी नायक, अस्तिमा कुमारी, फुलमती, नम्रता, सुमीरा डुंगडुंग, मदन नायक, खिलेश्वर सिंह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन सलगापोंस, केरसई, घुटबहार बाजार सहित अन्य जगहों में किया गया।

कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।
खबरें और भी हैं...