जागरूकता शिविर में महिलाअाें काे दी गई उनके अधिकाराें की जानकारी
कार्यक्रम में बोलते न्यायिक पदाधिकारी।
सिमडेगा | जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से सदर अस्पताल स्थित नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी मंजीत कुमार साहू ने कहा कि इस दिन महिला अधिकारों के बारे में विशेष चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 19वीं सदी के आते तक महिलाएं अधिकारों के प्रति जागरूक होने लगी थीं और अब स्थिति काफी बेहतर हुई है। अच्छे वेतन और काम के घंटे कम करने के लिए महिलाओं ने मार्च निकाला था। उन्होंने विश्व के विभिन्न देशों में महिला दिवस मनाए जाने के तरीकों के बारे जानकारी दी। कहा कि हमारे समाज में धीरे धीरे स्थितियां बदल रही हैं। मेडिकल, इंजीनियरिंग, प्रबंधन आदि क्षेत्रों में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। बेटा और बेटी के बीच फर्क घटा है। कार्यक्रम में अधिवक्ता विजय मिश्रा, थाना प्रभारी शत्रुघन सिंह, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डाॅ. राजू कच्छप, नर्सिंग प्रशिक्षण विद्यालय की छात्राएं व शिक्षिकाएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता तेजबल शुभम ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सुषमा एक्का ने किया।