पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sisai News Information Provided On Public Administrative And Banking Services

सार्वजनिक, प्रशासनिक व बैंकिंग सेवाओं की दी गई जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भ्रमण के दौरान सिसई थाना में किशोर-किशोरी।

सिसई| समाज कल्याण विभाग झारखंड सरकार व सेंटर फॉर कैटलाजिंग चेंज के संयुक्त तत्वाधान से सबला कार्यक्रम के तहत किशोरी साथिया को सिसई थाना परिसर, ए ब्लॉक, प्रज्ञा केंद्र, युवा मित्र केंद्र एवं सार्वजनिक जगहों पर भ्रमण कराया गया। सेंटर फॉर कैटलाइजिंग चेंज के द्वारा उक्त कार्यक्रम का आयोजन कर पंचायत सोगडा, रेडवा, बड़गांव, शिवनाथपुर, लरंगो के कुल 35 किशोरी साथिया को सार्वजनिक, प्रशासनिक एवं बैंकिंग सेवाओं की गतिविधियों की जानकारी दी गई।

मौके पर थाना के अवर निरीक्षक रंजन कुमार झा एवं प्रवीण महतो ने पुलिस की कार्य शैली व प्रशासनिक सेवा की गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए महिला थाना, बालमित्र थाना, एफआईआर दर्ज करने के तरीके, मानव तस्करी, साइबर क्राइम व टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराने पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही प्रज्ञा केंद्र के संचालक द्वारा बैंकिंग एवं प्रज्ञा केंद्र में मिलने वाली डिजिटल शिक्षा एवं प्रमाण पत्रों की सेवाओं की विस्तृत में जानकारी दी गई। मौके पर प्रखंड समन्वयक राकेश डेविड मिंज, विक्रम ओहदार, थाना प्रभारी बिष्णुदेव चौधरी, सपुअनि महेन्द्र कुमार राणा उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...