पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अनुमंडल कार्यालय भवन के लिए किया जमीन का निरीक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुमला| उपायुक्त शशिरंजन ने अपर समाहर्ता एवं एसडीएम के साथ सदर अनुमंडल कार्यालय भवन के निर्माण के लिए कचहरी परिसर एवं प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित खाली पड़े भूमि का निरीक्षण किया। सदर अनुमंडल कार्यालय भवन निर्माण के लिए राज्य सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दिया है। इसके लिए टेंडर भी निकाला जा चुका है। उसी आलोक में अधिकारियों ने भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एवं अंचलाधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण कर आवश्यक भूमि को चिह्नित करने पर विमर्श किया। जिला प्रशासन के पदाधिकारी एक सौ वर्ष पूर्व अंग्रेजी शासन में निर्मित सदर अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय भवन को तोड़े बिना नया अनुमंडल कार्यालय भवन का निर्माण करने पर विचार कर रहे हैं। इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी के चैंबर के सामने की खाली सरकारी भूमि के साथ साथ हड़ताली वृक्ष एवं प्रखंड परिसर के आसपास की सरकारी भूमि का निरीक्षण किया। अनुमंडल कार्यालय के निर्माण के लिए करीब 48 डिसमिल भूमि की आवश्यकता है।

अपर समाहर्ता सुधीर कुमार गुप्ता ने बताया कि उपरोक्त दोनों स्थलों की मापी कराने का निर्देश अंचलाधिकारी को दिया गया जिसमें लंबाई 175 फीट तथा चौड़ाई 125 फीट चौड़ा भूमि की आवश्यकता होगी।
खबरें और भी हैं...