पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kersai News Institutional Delivery Beneficiaries Are Not Getting Incentive

संस्थागत प्रसव लाभुकों को नहीं मिल रही प्रोत्साहन राशि

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुरडेग | संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि की व्यवस्था की गई है। लेकिन ऐसे मामले भी सामने आते हैं जब लाभुक को राशि नहीं मिलती है। कुरडेग में एेसे कई मामले सामने आए हैं। सीएचसी में नवंबर माह में कई संस्थागत प्रसव हुए थे लेकिन अबतक प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। राशि के लिए लाभुक व परिजन सीएचसी के चक्कर काट रहे हैं। कदम टोली निवासी बेली देवी और छोटकी बिउरा निवासी मिनी देवी का प्रसव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ था। उन्हें बताया गया था कि दो-तीन दिन के भीतर प्रोत्साहन राशि उनके खाते में डाल दी जाएगी। इधर पता चला कि पिछले वर्ष नवंबर माह से इस वर्ष फरवरी माह तक की प्रोत्साहन राशि लाभुकों के खाते में अबतक नहीं भेजी गई है। कुरडेग और केरसई दोनों प्रखंडों में नवंबर माह में 110, दिसंबर में 101 और जनवरी में 99 प्रसव हुए थे। सरकार के द्वारा संस्थागत प्रसव के लिए लाभुकों को 14 सौ रुपए का भुगतान किया जाना है और यह राशि सात दिनों के भीतर देने की बात कही गई है ताकि इस राशि का उपयोग जच्चा बच्चा स्वास्थ्यकर भोजन के लिए कर सकें।
खबरें और भी हैं...