25 मार्च तक 1320 शौचालयों के निर्माण का निर्देश
बैठक में निर्देश देते बीडीओ।
ठेठईटांगर | प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को बैठक हुई। बीडीओ मनोज कुमार ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्वच्छ भारत अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण अभियान है और ठेठईटांगर प्रखंड को इस अभियान में बेहतर प्रदर्शन करना है। इसलिए सबों की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत शौचालय निर्माण किया जाना है। प्रखंड में लगभग 1320 ऐसे लाभुक हैं जिनके शौचालयों का निर्माण नहीं हो पाया है। उन्होंने 25 मार्च तक हर हाल में इन शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। बैठक में मुखिया, पंचायत सचिव, जलसहिया, प्रखंड समन्वयक आदि उपस्थित थे।