पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

15 दिनों के भीतर शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुरडेग | प्रखंड कार्यालय में रविवार को बीडीओ ने सभी मुखिया के साथ बैठक की। मुखियाओं से कहा गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शौचालय निर्माण पर विशेष ध्यान दें। कहा कि जहां-जहां शौचालय अपूर्ण स्थिति में हैं उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण कराएं। ऐसे लाभुकों से संपर्क करें और 15 दिनों के भीतर उनके शौचालय का निर्माण कार्य पूरा कराकर यूसी जमा कराएं। उन्होंने सभी पंचायतों की अद्यतन रिपोर्ट की समीक्षा की। मुखिया फ्रांसिस खलखो, मंजू तिर्की, सुनीता आइंद, सुमीरा लकड़ा, सुनीता देवी आदि उपस्थित थीं।
खबरें और भी हैं...