पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gumla News Instructions To Register The Beneficiary39s Mobile Number For The Prime Minister39s Mother Vandana

प्रधानमंत्री मातृ वंदना के लिए लाभुक का मोबाइल नंबर दर्ज कराने का निर्देश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुमला| समाज कल्याण विभाग के निदेशक मनोज कुमार ने सभी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को पत्र जारी कर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के कार्यान्वयन के दौरान ऑनलाइन इंट्री में लाभुक का मोबाइल नंबर दर्ज करने का निर्देश दिया है। निदेशक ने कहा है कि मोबाइल नंबर दर्ज कराएं जाने से लाभुक को एसएमएस के जरिए सभी प्रकार की सूचनाएं प्राप्त होगी। उन्होंने सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को निर्देशित कर कहा कि आनॅलाइन लंबित आवेदनों को अप्रूव कराना सुनिश्चित करें। एसओ एप्रुवल में आवेदन लंबित पाए जाने पर संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को लापरवाही का दोषी मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।
खबरें और भी हैं...