पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नहीं हुई जयपाल सिंह मैदान की मापी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बानो | प्रखंड मुख्यालय के जयपाल सिंह मैदान की मापी शुक्रवार को नहीं हो सकी। बताया गया कि सीओ ने इस मैदान की मापी के लिए 11 बजे का समय दिया था। मैदान सुरक्षा समिति के सदस्य समय पर मैदान पहुंच गए थे लेकिन 1.55 बजे तक इंतजार के बावजूद पदाधिकारी नहीं पहुंचे और उन्हें वापस लौटना पड़ा। इधर खेल समिति के सदस्यों ने कहा कि इस संबंध में वरीय पदाधिकारियों को जानकारी दी जाएगी। मालूम हो कि जयपाल सिंह खेल मैदान में मकान निर्माण किए जाने से विवाद उत्पन्न हुआ है और खेल मैदान सुरक्षा समिति के लोगों का कहना है कि इस मैदान का उपयोग सिर्फ खेल और अन्य गतिविधियों के लिए किया जाना चाहिए। इस संबंध में राज्य के मुख्यमंत्री को भी जानकारी दी गई है।
खबरें और भी हैं...