पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhandara News Janta Will Bring Problems In The Court On Spot Settlement Is Done Ddc

जनता दरबार में लाेगाें की समस्याओं का ऑन स्पॉट हाेता है निपटारा : डीडीसी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

किस्को | प्रखंड क्षेत्र के खरकी पंचायत सचिवालय में बुधवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता दरबार लगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद उप विकास आयुक्त आर राॅनिटा मौजूद थीं। मौके पर डीडीसी ने कहा है कि आपके सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सूचीबद्ध कर ऑन द स्पॉट निपटारा करने का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना कृषि विभाग, मनरेगा, बैंक ऑफ इंडिया किस्को शाखा सहित कई विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जनता की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया गया। जिसके अंतर्गत कृषि विभाग में 144 मामलों का निपटारा किया गया। आपूर्ति विभाग से तीन आवेदन लिए गए। वृद्धा पेंशन के 53 आवेदन एवं विधवा पेंशन के एक आवेदन लिए गए। जिसमें वृद्धा पेंशन के तीन लोगों को स्वीकृति पत्र दिया गया।  
खबरें और भी हैं...