झारखंड पार्टी का अधिवेशन 30 और 31 को
सिमडेगा | बानो के जयपाल सिंह स्टेडियम में झारखंड पार्टी के अधिवेशन का आयोजन होगा। 30 और 31 मार्च को होने वाले इस अधिवेशन के मद्देनजर पार्टी के पदधारी प्यारा मुुंडू ने अन्य पदधारियाें और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए गांव-गांव में जनसंपर्क करने का निर्देश दिया। प्यारा मुंडू ने कहा कि इस अधिवेशन में विधानसभा चुनाव और झारखंड आंदोलनकारियों पर किए गए मुकदमों के संबंध में विचार विमर्श किया जाएगा और संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति तय की जाएगी।