पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कामडारा :4 लाभुकों को दिए गए पंप सेट मशीन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कामडारा| प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत सालेगुटू पंचायत स्थित गांव गरई पाकरटांड़ में लघु सिंचाई विभाग गुमला की ओर से बनाई गयी चेक डैम के लाभुक समिति के सदस्यों के बीच चार सिंचाई पंप सेट मशीन का वितरण किया गया। इनमें जोनसन केरकेट्टा, सुनील केरकेट्टा, जसींता केरकेट्टा व एक अन्य लाभुक शामिल है। इस दौरान संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता, सालेगुटू पंचायत के मुखिया सुनील सुरीन, वार्ड सदस्य सुनीता केरकेट्टा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...