कामडारा : आग की चपेट में आकर तीन वर्षीय बच्चा झुलसा
कामडारा | प्रखंड क्षेत्र के अरहरा पहाड़ टोली निवासी मारकस तोपनो का तीन वर्षीय बेटा आशीष तोपनो आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उक्त घटना सोमवार की शाम की है। बताया जाता है कि घर से बाहर आग जलाया गया था। जहां बालक गिर गया। घटना में बालक के शरीर पर जख्म हो गया। तत्काल परिजनों ने कामडारा सीएचसी इलाज के लिये लाये। जहां डॉ पीएम बाड़ा ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल बालक के बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया।