पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रसोईया संयोजिकाओं ने घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने का लिया निर्णय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड के मध्य विद्यालय परिसर में रविवार को रसोईया संयोजिकाओं की बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए सरोज खातून ने कहा कि 23 मार्च को रांची में घेराव कार्यक्रम का आयोजन होगा। 15 सूत्री मांगों को लेकर यह घेराव किया जाएगा। सभी लोग इसमें शामिल हों और समस्याओं को दूर करने के लिए आवास बुलंद करें। 15 सूत्री मांगों को लेकर रांची के प्रभात तारा मैदान में विराट सम्मेलन का भी आयोजन होगा। कहा गया कि सभी प्रखंडों से अधिक से अधिक संख्या में संघ के सदस्य यहां पहुंचें। बैठक में सदस्यता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया। केवेटांग संकुल के लिए सागेन गुड़िया, बड़काड़ईल संकुल में सुरोत देवी को प्रभारी बनाया गया।

बैठक में उपस्थित रसोईया संयोजिकाओं।
खबरें और भी हैं...