- Hindi News
- National
- Simdega News Kitchen Connectors Demanded An Honorarium Of Rs 350 Per Day
रसोईया संयोजिकाओं ने की प्रतिदिन 350 रुपए मानदेय की मांग
सिमडेगा | विद्यालय रसोईया संयोजिकाओं की बैठक रविवार को अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में हुई। प्रखंड कमेटी की बैठक की अध्यक्षता संध्या देवी ने की। संचालन मालती देवी और जोसफिन खाखा ने किया। इससे पहले कोलेबिरा विधायक विक्सल कोनगाड़ी को 15 सूत्री मांगपत्र सौंपा गया। बैठक में कहा गया कि हटाई गई रसोईया संयोजिकाओं फिर से नियुक्त किया जाए, अाैर प्रतिदिन 350 रुपए मानदेय दिया जाए। मांगों को लेकर 23 मार्च को सामूहिक अवकाश का निर्णय लिया गया। माैके पर जोसफिन खाखा, संध्या देवी प्रजापति, मालती देवी, जुली, उषा मिंज, जोसफा तिर्की, अलमा बागे, अगुस्ता बा, सुबानी टेटे, माइकल खेस्स, प्रमोदित डुंगडुंग आदि उपस्थित थीं।