कुरडेग : फाइलेरिया अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित
कुरडेग | सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फाइलेरिया अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कर्मियों को अभियान के बारे जानकारी दी गई। डा. जगत बड़ाईक ने उम्र के हिसाब से दवा खिलाने की बात कही। बताया गया कि 17 मार्च को सभी स्थानों पर अभियान की शुरूआत होगी। प्रखंड को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए सभी वर्गों का सहयोग आवश्यक है। आंगनबाड़ी व स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी फाइलेरिया की दवा खिलाई जाएगी।