कुरडेगा : खालीजोरा नदी में मिला महिला का शव
कुरडेग | थाना क्षेत्र के बरटोली गांव के निकट खालीजाेरा नदी में शुक्रवार को एक महिला का शव देखा गया। महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई गई है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी मोहन बैठा नदी तट पर पहुंचे। उन्होंने आसपास की स्थिति का आकलन किया। थाना प्रभारी ने कहा कि शव से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मृत्यु लगभग चार-पांच दिन पहले हुई है। शव में कई तरह के रंग बिरंगे कपड़े हैं। उन्होंने कहा कि यह शायद कोई विक्षिप्त महिला है पुलिस उसके बारे में पता लगा रही है।