पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Simdega News Land Acquisition Law Has Not Been Followed For Check Dam Mla

चेकडैम के लिए भूमि अधिग्रहण कानून का नहीं किया गया है पालन : विधायक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोलेबिरा विधायक विक्सल कोनगाड़ी ने बुधवार को बांसजोर प्रखंड का दौरा कर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। समस्याएं सुनने के बाद विधायक ने समाधान का आश्वासन दिया। बांसजोर पहुंचे विधायक कोनगाड़ी को ग्रामीणों ने बताया कि बांसजोर प्रखंड कार्यालय के पीछे लघु सिंचाई विभाग के द्वारा चेकडैम का निर्माण कराया जा रहा है इसमें ग्रामीणों को कोई आपत्ति नहीं है लेकिन विभाग रैयती जमीन होने के बावजूद जमीन मालिकों की सहमति के बगैर निर्माण करा रहा है।

ग्रामीणों ने कहा कि चेकडैम निर्माण के लिए वे लोग जमीन देने के लिए तैयार हैं लेकिन भूमि अधिग्रहण कानून का भी पालन आवश्यक है। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद कहा कि यह गंभीर मामला है। ग्रामीणों ने पूर्व में ही इसकी शिकायत बांसजोर अंचलाधिकारी से की थी और जांच रिपोर्ट में भी यह पाया गया कि जिस स्थान पर चेकडैम का निर्माण कराया जा रहा है वह जमीन रैयती है। विधायक ने कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून 2013 आैर भूमि अधिग्रहण संशोधन कानून 2017 में यह प्रावधान है कि किसी भी रैयती जमीन को विकास कार्य के लिए लेने पर भूमि अधिग्रहण कानून का पालन हो। विधायक कोनगाड़ी ने इसे गंभीर बताते हुए कहा कि इस मामले को बजट सत्र के दौरान गुरूवार को सदन में उठाया जाएगा। क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक ने पाया कि पुलिस की नाक के नीचे जुआ का खेल हो रहा है। विधायक के स्कार्ट में शामिल पुलिस जवानों को निर्देश देकर विधायक ने जुआ खेल पर रोक लगाने का निर्देश दिया। पुलिस ने जुआरियों को खदेड़ दिया। विधायक कोनगाड़ी ने कहा कि उनके लौटते ही जुआरी पुन: जुआ का खेल शुरू कर दिए। इसे भी सदन में उठाने की बात विधायक ने कही। क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई जरूरतमंद ग्रामीणों ने राशन कार्ड नहीं होने और वृद्धा और विधवा पेंशन का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की। इसपर विधायक ने कहा कि पूर्व में इस बात को वे सदन में रख चुके हैं और दोबारा सदन में इस बात को उठाएंगे। उन्होंने सीओ को निर्देश दिया कि इस मामले में अग्रेतर कार्रवाई करें। कोटा बढ़ाने के लिए वे सरकार से मांग करेंगे। इधर क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई जगहों पर विधायक का स्वागत भी किया गया।

लोगों की समस्याएं सुनते विधायक कोनगाड़ी
खबरें और भी हैं...