सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के छत में रिसाव
बसिया |बसिया प्रखण्ड स्थित नवनिर्मित रेफरल अस्पताल बसिया में झारखण्ड सरकार स्वस्थ्य,चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग, राज्य निर्माण निगम लीमेटेड, राँची के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण 10 करोड़ 54 लाख रुपए लागत की भवन निर्माण में अनियमितता के कारण भवन की छत रिसने लगी है। जानकारी के अनुसार बसिया प्रखण्ड में नये रेफरल अस्पताल का निर्माण 2018 में विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव तथा सांसद सुदर्शन भगत ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया था और बसिया के आम जनता को अस्पताल की सारी सुविधा से लैस भवन निर्माण की कल्पना किया था। जिसका कार्य संवेदक जुनेद कंस्ट्रक्शन रांची द्वारा कराया जा रहा है, परन्तु मार्च महीने की पहली बारिश ने भवन निर्माण विभाग गुमला तथा जुनैद कंस्ट्रक्शन की मिलीभगत से अनियमितता की पोल खोल दी है। भवन में दो दर्जन से अधिक जगहों पर पानी का रिसाव देखने को मिला है। छत से पानी टपक रही है।
ग्रामीणों की सूचना पर बसिया प्रमुख विनोद भगत ने पूरे भवन का निरीक्षण करते हुए कहा कि भवन निर्माण विभाग गुमला तथा संवेदक जुनैद कंस्ट्रक्शन ने भारी अनियमित बरती है।