- Hindi News
- National
- Kurdeg News Like Lahti Mar Holi Barhi Ki Dhe Maar Holi Is Famous For Years
लट्ठ मार होली की तरह ही वर्षों से प्रसिद्ध है बरही की ढेला मार होली
बैठक में उपस्थित जीप सदस्य व गांव के ग्रामीण।
सेन्हा| बरही चटकपुर गांव में ढेला मार होली पुरे जिले में प्रसिद्ध है। बुद्धिजीवियों का कहना है कि साल संवत काटने के दूसरे दिन लोग धर्म के प्रति आस्था के साथ खुटा उखाड़ने जाते हैं। ऐसी प्रस्थिति में लोगों के द्वारा ढेला मारा जाता है। जिसे दूसरे शब्द में कहा जाए तो असत्य पर सत्य का विजय हो ऐसा लोगों का मानना है। जिसे देखने के लिए जिले के अलावा विभिन्नि क्षेत्रों से ग्रामीण पहुंचते हैं। चौकाने की बात यह है कि इस ढेला मार होली में मुस्लिम समुदाय के लोग भी खुटा उखाड़ने के लिये दौड़ते है।
ज्ञात हो की जिस तरह मथुरा में लठ मार होली प्रसिद्ध है, राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में पत्थर मार होली प्रसिद्ध है उसी तरह लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखण्ड स्थित बरही चटकपुर में ढेला मार होली प्रसिद्ध है। इस गांव के बुजुर्गों का मानना है कि ढेला मार होली को दूसरे गांव से आए लोग देख सकते है। पर इस खेल में हिस्सा नहीं ले सकते है। अगर इस परंपरा में शामिल होते हैं तो उनके साथ अप्रिय घटना होती है। रविवार को बरही चटकपुर गांव के देवी मण्डप स्थल पर बुद्धिजीवी व युवा वर्ग के लोगों की संयुक्त बैठक जीप सदस्य रामलखन प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। होली समिति का गठन किया गया। बैठक में आसिम अंसारी, जफीर अंसारी, सराजुद्दिन अंसारी ने कहा की हम सभी मिल कर भाईचारे के साथ ढेला मार होली को मनाते है।