- Hindi News
- National
- Lohardaga News Lohardaga Students Will Be Able To Take Post Graduate Examination Due To Curfew
लोहरदगा : कर्फ्यू के कारण स्थगित स्नातकोत्तर की परीक्षा दे सकेंगे विद्यार्थी
लोहरदगा| जिले में कर्फ्यू लगने के कारण 24 जनवरी को बलदेव साहू महाविद्यालय में होने वाली सेमेस्टर वन(एमए, एसएससी, एमकॉम) की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। रांची विश्वविद्यालय रांची ने नई तिथि जारी करते हुए 24 मार्च को उक्त परीक्षा ली जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए बीएस कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य गोश्नर कुजूर ने बताया कि एमए सेमेस्टर वन पेपर 104 की परीक्षा 24 मार्च को दूसरी पाली में 1:30 बजे से 4:30 तक ली जाएगी।
उन्होंने एमए सेमेस्टर वन के विद्यार्थियों को समय पर पहुंचकर परीक्षा में शामिल होने की बात कही है। बताया कि जिस विद्यार्थी की परीक्षा बीएस कॉलेज के अलावा अन्य कॉलेज में होनी थी, वे कर्फ्यू के कारण लोहरदगा में फंसे रहे और परीक्षा में शामिल नहीं हो सकें वैसे विद्यार्थी विवि से अनुमति प्राप्त कर बीएस कॉलेज में होने वाली परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।