पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रंगोत्सव में जमकर झूमे लोहरदगावासी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड के बरही गांव में सदियों से होली की एक अलग परम्परा चली आ रही है। होलिका दहन में उपयोग में लाए गए आधे बची डाली को उखाड़ने के लिए गांव के लोग दौड़ कर जाते हैं और पूरे गांव के लोग उनपर मिट्टी व कादो का ढेला चलाकर मारते हैं। परंतु किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं लगती है। इस वर्ष भी गांव के प्रबुद्धजनों व जिप सदस्य रामलखन साहू की अगुवाई में परंपरागत रूप से त्योहार आयोजित किया गया। इस तरह प्रखंड में कहीं कीचड़ होली तो कही कुर्ता फाड़ होली तो कहीं ढेला मार होली खेली गईा। इस वर्ष बरही ग्राम में दामादों को सम्मानित भी किया गया।

कुडू में धूमधाम से मना पर्व

प्रखण्ड में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसके पूर्व बाजार टाड़, न्यू बस पड़ाव, ब्लॉक चौक, रुद्र चौक, जिमा, लावगांई, कक्करगढ़, चंदलासो, पंडरा सहित दर्जनों स्थानों पर पाहन पुजारों ने रीति रिवाज के साथ होलिका दहन कराया। मौके पर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर होली की बधाई दी । वही होली के दिन बच्चो ,बुढो व युवाओं दिन भर होली के गानों पर झूमते नाचते एक दूसरे को रंग लगाया । सबसे ज्यादा मस्ती बच्चो ने किया फिर देर शाम में बच्चो व युवाओं ने बड़े बुजुर्गों को गुलाल लगा कर आशीर्वाद लिया।

कैरो में पारंपरिक रूप से मना पर्व

रंगों के त्योहार होली प्रखण्ड क्षेत्र में पारंपरिक रीति रिवाज के साथ मना। मंगलवार सुबह से ही गांव टोले में बच्चे, बूढ़े, जवान, औरत मर्द सभी टोली टोली में निकलकर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते रहे। कुछ एक जगहों में लोग ढोल मंजीरा, साउंड आदि लगा कर भी होली का आनंद लिए।

बरही वासियों ने खेली ढेला मार होली

भास्कर टीम | लोहरदगा

रंगोत्सव पर प्रेम व भाइचारे के रंग में पूरा लोहरदगा सराबोर रहा। युवाओं व बच्चों की टोलियों ने कहीं अबीर गुलाल की धुरेड़ी उड़ायी तो कहीं रंगों की बौछार के बीच जमकर मस्ती किया। मटकी फोड़ से लेकर कपड़ा फाड़ तक होली के उत्साह में हर तनमन उमंगों से भरा रहा। मटकी फोड़ का आयोजन मुख्य पथ पर थाना चौक के पास पूरे उत्साह के साथ हुआ। वीर शिवाजी चौक, सुभाष चौक, कचहरी पथ, मिलन चौक, बक्सी डीपा, अपर बाजार, गुदरी बाजार, शास्त्री चौक, अमला टोली, थाना चौक, हटिया मुहल्ला, तिवारी दुरा, राणा चौक, न्यू रोड, रघुनंदन लेन, अंबेडकर नगर, वाल्मिकी नगर, पतरा टोली, चंद्रशेखर आजाद चौक, सरना टोली, बरवा टोली, अखौरी कॉलोनी, पुलिस लाइन, एसपी आवास सहित कई स्थानों में होली की मस्ती में घंटों फागुनी हुड़दंग छाया रहा। पुलिस व प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस क्रम में पुलिस के अधिकारी गली मुहल्लों, चौक चौराहों पर सुरक्षा को तैनात रहे। जवानों द्वारा मार्च पास्ट करते हुए पैदल व बाइक से गस्ती भी लगाई गई। देर शाम मौसम के खराब होने पर अबीर खेलने के दौरान सड़कों पर जल्द ही सन्नाटा छा गया। एक दिन पूर्व होलिका दहन का कार्यक्रम भी परंपरानुसार उक्त स्थानों सहित कई जगहों में आयोजित हुआ। थाना रोड, अपर बाजार में भी होलिका दहन में विशेष उत्साह रहा। प्रखंडों में भी होली की मस्ती छायी रही। भंडरा, पेशरार, कैरो, किस्को सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी त्योहार को लेकर बच्चों व युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी लोगों ने एक दूसरे को अबीर व गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

ढोल नगाड़ा बजाकर परंपरागत होली मनाते गांव के लोग।

होली पर शहर के थाना चौक के निकट गानों की धुन पर थिरकते युवा।
खबरें और भी हैं...