- Hindi News
- National
- Lohardaga News Mathematics And Science Teachers From 25 Schools Learned Making Maths Learning A Fun
25 स्कूलाें के गणित व विज्ञान शिक्षकाें ने जाना मेकिंग मैथ्स लर्निंग ए फन
गुमला |जिला विज्ञान केंद्र में बुधवार को नूर सोशल एंड एजुकेशनल सोसायटी की ओर से विज्ञान एवं गणित विषय को आनंददायक तरीके से पढ़ाने के लिए शिक्षकों के बीच एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। मेकिंग मैथ्स लर्निंग ए फन विषय पर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय बेंगलुरु की प्रोफेसर स्वाति सरकार ने कई महत्वपूर्ण तथ्यों व बातों को विस्तार पूरक रखा। इस कार्यशाला में 25 सरकारी स्कूलों में सरकारी योजना के तहत विज्ञान प्रयोगशाला की स्थापना की जा रही है। कार्यशाला में इन्ही 25 विद्यालयों के गणित व विज्ञान के सरकारी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भाग लिया। बताया गया कि ्रम है कि दूसरे विषयों के मुकाबले गणित एक कठिन विषय है, पर सच्चाई इसके विपरीत है। गणित किसी भी चीज के पैटर्न को पहचानना और समझने का विषय है। कार्यशाला में जॉमेट्री, पैटर्न, एरिया एंड लिंकिंग ज्यॉमेट्री ऐंड अलजेब्रा का सेशन हुआ। इस कार्यशाला में विशुनपुर, डुमरी, घाघरा, गुमला, अल्बर्ट एक्का जारी, बसिया, कामडारा व पालकोट प्रखंड के शिक्षक शामिल हुए। यह कार्यशाला जिला शिक्षा विभाग, आकांक्षी जिला योजना एवं सोशल एंड एजुकेशनल सोसायटी के द्वारा किया गया। इस कार्यशाला में नूर सोशल सोसायटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने स्कूल में प्रयोगशाला का उपयोग सोसाइटी पर रोल पर विस्तृत जानकारी दी।