मजदूर संघ ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन
सिमडेगा | टैसेरा पंचायत अंतर्गत बनाबिरा गांव में मजदूर नेता संघ ग्रामीणों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों के द्वारा एक दूसरे को रंग अबीर गुलाल लगाते हुए होली की शुभकामनाएं दी मौके पर मजदूर नेता राजेश सिंह ने कहा होली में सभी प्रकार की गिले-शिकवे को भूल कर हम सभी आपसी भाईचारे के साथ इस त्यौहार को मनाएं और इस दिन किसी प्रकार का लड़ाई झगड़ा और शराब जैसी चीजों से दूर रहें वहीं उन्होंने बताया कि आगामी 19 मार्च को पंचायत स्तरीय विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसको लेकर तैयारी हेतु एक कमेटी का गठन किया गया।