सरहुल पूजा के लिए बैठक अाज
लोहरदगा| प्रकृति पर्व सरहुल पर्व मनाने को लेकर 15 मार्च को दोपहर 1 बजे जिले के बलदेव साहू महाविद्यालय सभागार में केन्द्रीय सरना समिति की बैठक रखी गई है। इसकी जानकारी देते हुए केन्द्रीय सरना समिति के जिलाध्यक्ष रघु उरांव ने बताया कि बैठक में 27 को उमंग के साथ पर्व मनाने को लेकर चर्चा की जाएगी।