आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक आयोजित
सिमडेगा | आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक में महिला कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष शीला देवी उपस्थित थीं। बैठक में कहा गया कि सरकार आंगनबाड़ी सेविकाओं को 12 हजार और सहायिकाओं को छह हजार रुपए मानदेय दे। शीला देवी ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं की मांगों को सरकार तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाएं अपने दायित्वों का निर्वहन सही तरीके से करें। उनकी मांगों से सरकार को अवगत कराया जाएगा। बैठक में मारिया गोरेती कुजूर, ग्रेसी भुईंया, निर्मला बाड़ा, ममता बाई, कथरीना केरकेट्टा, सुमती देवी, सोनिया देवी सहित कई आंगनबाड़ी सेविकाएं मौजूद थे।