मंत्री काे जर्जर सड़क से कराया अवगत
गुमला| राजनीति कार्यकर्ता आलोक कुमार साहू रविवार को किस्को प्रखंड पहुंच वहां के ग्रामीणों से रूबरू हुए। उन्हाेंने ग्रामीणों के साथ जर्जर पथ का निरीक्षण किया। जिसके बाद झारखंड सरकार के ग्रामीण कार्य, ग्रामीण विकास, एनआरईपी (विशेष प्रमंडल) विभाग के मंत्री आलमगीर आलम से दूरभाष पर वार्ता कर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराते हुए इस जर्जर सड़क का निर्माण कराने की मांग किए। मौके पर रफीक अंसारी, सोमरा उरांव, दिनेश उरांव, करीम अंसारी, संजय उरांव, फुलमुनिया उरांव, सुकरा उरांव, बालेश्वर उरांव मौजूद थे।