पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विधायक भूषण बाड़ा ने अनाथ बच्चों के साथ मनाई होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिमडेगा | विधायक भूषण बाड़ा ने मतरामेटा स्थित अनाथ आश्रम में जाकर बच्चों के बीच होली खेली। मौके पर विधायक ने सभी बच्चों को अबीर गुलाल लगाते हुए होली की शुभकामना दी। मौके पर विधायक ने बच्चों के बीच फल एवं मिठाई बाटे। विधायक ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक यह त्यौहार अद्भुत है। विधायक ने कहा कि हमारे देश और समाज में होली सामाजिक समरसता का प्रतीक भी है। होली के दिन लोग आपसी मतभेद भूलकर एक दूसरे के साथ खुशियां बांटते हैं। विधायक ने जिलेवासियों से आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द को बनाये रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली के मौके पर सिमडेगा की जनता एक साथ मिलकर रंग रूप, गरीबी-अमीरी, जाति-धर्म से ऊपर उठकर जिले के सर्वांगीण विकास का प्रण लें। मौके पर विधायक प्रतिनिधि डीडी सिंह,राज्य सभा प्रतिनिधि अमित डुंगडुंग, अजित नवरंगी, मनोज जयसवाल, संजय हेरेंज, अनिल खेस आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...