- Hindi News
- National
- Lohardaga News More Than Five Thousand 31 Defaulters Cut Off Electricity Connections
पांच हजार से ज्यादा 31 बकाएदारों के काटे गए बिजली कनेक्शन
जिले के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत बरही गांव में गुरूवार को बिजली बिल बकायेदारों की जांच की गई। जेई सुजीत कुमार, लाइनमैन सुबोध सिन्हा सहित अन्य विभाग के कर्मियों की उपस्थिति में 31 बिजली बिल बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया। जिन उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया उनका 5 हजार रुपए से अधिक का बिजली बिल बकाया पाया गया है। जिन उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया उनमें अवन ठाकुर, गजानंद महतो, मनोज महतो, अगनू महतो, अभिमन्यु, सोमारी उरांव, सीताराम उरांव, जतवा उरांव, सुखदेव, राजकुमार, दीनदयाल भगत, शंकर साहू, चमरू उरांव, कलावती उरांव, खादी उरांव, तेतरी उरांव, जाजी ठाकुर, जगदीश बैठा, सावित्री देवी, प्रेमचंद, मुकेश ठाकुर, बिंदेश्वर राम, मनीनाथ महतो, मनोज कुमार साहू, सीता उरांव, रफीक अंसारी शामिल हैं।
कनेक्शन काटने के साथ बताया गया कि बरही बाजार के दिन 18 मार्च को बिजली बिल की वसूली के लिए कैंप लगाया जाएगा। जिसमें ग्रामीण अपने बकाये बिल की राशि जमा करा सकेंगे। मौके पर विभाग के कर्मियों में मंजूर अंसारी, सुधीर, संदीप आदि मौजूद थे।