दो दर्जन से अधिक लोगों को हुआ नुकसान
प्रखंड के नावाडीह गांव में शुक्रवार दोपहर में हुई तेज बारिश और तूफान में अता पब्लिक स्कूल के निर्माणाधीन भवन औऱ संचालित स्कूल का भवन उड़ा गया। एसबेस्टस करीब 100 फीट की दूरी तक उड़ कर चला गया। जिससे करीब 2 दर्जन से अधिक एजबेस्टन, ईंट गिर कर टूट गया। जिससे करीब 30,000 से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। नावाडीह गांव में फारूक कैशर एसबेस्टस औऱ समीप में ही स्थित एक अन्य व्यक्ति का निर्माणाधीन घर का दीवार गिर गया।