पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गुमला में गरीबी के कारण मां ने बेटी सीडब्ल्यूसी को सौंपा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सदर थाना क्षेत्र के वृंदा महुआटोली की बंधनी देवी ने अपनी छह वर्षीय पुत्री को सीडब्ल्यूसी को सौंपा है। बंधनी ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व जमीन विवाद में बड़े ससुर जगरनाथ लोहरा के बेटा एतवा लोहरा ने पति घुरन लोहरा की तेज धार-धार हथियार से हत्या कर दी थी। जिसके बाद से वह किसी प्रकार मजदूरी करते हुए दो बेटी सीता कुमारी व रीता कुमारी की परवरिश करते आ रही है। लेकिन अब गरीबी के कारण बेटी को बेहतर शिक्षा देने में अपनी असमर्थता जताते हुए उसे सीडब्ल्यूसी को सौंपा है, ताकि बेटी पढ़ लिखकर अपना भविष्य बना सके। सीडब्ल्यूसी सदस्य सुषमा देवी ने बताया कि बंधनी ने अपनी बेटी को सीडब्ल्यूसी के हवाले किया है। प्रयास रहेगा कि बेटी की बेहतर देखभाल कर उसे बेहतर शिक्षा दिलाया जा सके।

बंधनी ने बताया कि पति की हत्या के आरोप में जेल में बंद देवर छह माह पूर्व जेल से बाहर निकला है। इसके बाद लगातार गांव में नहीं आने का धमकी दे रहा है। एतवा कहता है कि सारी संपत्ति उसी की है। वह लगातार जान मारने की धमकी भी देता है। इसलिए वह अपने पिता के घर पर रहती है और बीच-बीच में ससुराल आती है।

खबरें और भी हैं...