सिमडेगा | विश्व हिंदू परिषद के मेरोमडेगा पंचायत अध्यक्ष सह श्रीरामरेखा धाम के कार्यकारिणी सदस्य शिवनाथ मेहर के आकस्मिक निधन से शोक का माहौल बना हुआ है। विहिप जिलाध्यक्ष कौशलराज सिंहदेव ने कहा कि शिवनाथ मेहर कर्मठ और सक्रिय कार्यकर्ता थे। वे सबों के प्रेरणास्रोत थे। उनसे सीख लेने की जरूरत है। इस अवसर पर विहिप और बजरंग दल ने शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई तथा उनके परिजनों को सहनशक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की गई।
विहिप और बजरंग दल की शोकसभा में जिलाध्यक्ष कौशलराज सिंहदेव, नारायण दास, कमल सेनापति, कृष्णा शर्मा, भुवनेश्वर सेनापति, विद्याबंधु शास्त्री, उमेश प्रसाद, मुरारी प्रसाद, बबलू अग्रवाल, रिक्की सोनी, रिक्की वर्मा, दधिबल भुईंया उपस्थित थे। इधर श्रीरामरेखा धाम के पदधारियों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया। इनमें महंत उमाकांत दास, दुर्ग विजय सिंहदेव, कौशलराज सिंहदेव, इ्ंद्रजय सिंहदेव, नारायण दास, विनोद दास, बहादुर सिंह, ओमप्रकाश अग्रवाल, ईश्वर साहू, आेमप्रकाश साहू, प्रकाश नारायण, विनय लाल, अमरनाथ बामलिया, ओमप्रकाश शर्मा, विकास प्रसाद, नरेश मित्तल, प्रवीण शर्मा, शशिकांत शर्मा, कोंदेश्वर राम, टीपी सिंह, श्यामलाल शर्मा आदि शामिल हैं।