पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रखंड कार्यालय के नए भवन का सांसद ने किया उद्घाटन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नए मॉडल भवन का उद्घाटन करते सांसद व अन्य।

डुमरी|डुमरी प्रखंड कार्यालय के नये माडल भवन का उद्घाटन सांसद सुदर्शन भगत ने किया। उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित कर सांसद सुदर्शन ने कहा कि आधुनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रख तकनीकी संसाधनों से परिपूर्ण डुमरी प्रखंड की जनता को समर्पित करते हुए खुशी हो रही है। एक ही छत के नीचे प्रखंड के सभी कार्यालय मौजूद रहेंगे। जनता को अपने कार्यों के लिए भटकना नहीं पडेगा।

मौके पर बीडीओ यूनिका शर्मा, डीआरडीए के निदेशक हैदर अली, विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अमरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता प्रदीप कुमार, कनीय अभियंता तारीक अजीज, महावीर यादव, अनिरुद्ध चौधरी, अनिल ताम्रकार, विजय केसरी समेत कई लोग मौजूद थे।

उधर प्रखंड कार्यालय के नए मॉडल भवन के उद्घाटन समारोह में प्रखंड के जनप्रतिनिधियों ने आमंत्रित नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए उद्घाटन समारोह का बहिष्कार कर दिया। प्रमुख जीवंती एकता ने कहा कि प्रशासन की ओर से किसी भी जनप्रतिनिधि मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, प्रमुख, जिला परिषद सदस्य को प्रशासन की ओर से आमंत्रित नहीं किया गया। जेएमएम कार्यकर्ताअाें ने भी कार्यक्रम से दूरी बनाए रखा।

जानकारी के मुताबिक विधायक भूषण तिर्की और सांसद सुदर्शन भगत द्वारा भवन के उद्घाटन कराए जाने की तैयारी की गई थी। शीला पट्ट में विधायक का भी नाम अंकित है। बावजूद पंचायत के जनप्रतिनिधियों को तरजीह नहीं दिए जाने की खबर पर विधायक भूषण तिर्की भवन का उद्घाटन करने डुमरी नहीं पहुंचे।
खबरें और भी हैं...