पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lohardaga News Mp Raised Demand For Doubling Of Ranchi Lohardaga Tory Railway Line

सांसद ने उठाई रांची-लोहरदगा-टोरी रेलवे लाइन के दोहरीकरण की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लोहरदगा| लोहरदगा सांसद सुदर्शन भगत ने वित्त मंत्री द्वारा सदन में प्रस्तुत बजट विधेयक2020-21(रेलवे) का समर्थन किया है। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार देश की आर्थिक स्थिति में व्यापक सुधार लाने तथा विश्व में भारत को आर्थिक शक्ति के रूप में प्रतिस्थापित करने की संकल्पना के साथ देश के हर क्षेत्र और हर वर्ग को ध्यान में रख कर बजट प्रस्तुत किया गया। सांसद ने लोकसभा में लोहरदगा एवं गुमला से जुड़े पांच मांगे रखी। जिसमें लोहरदगा से कोरवा गुमला होते हुए नई रेलवे लाइन का निर्माण करने, रांची-लोहरदगा टोरी रेलवे लाइन का दोहरीकरण करने, नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन टोरी होते हुए करने, जिससे कि यात्रियों के 4 से 5 घंटों की बचत हो सके, रांची-राउलकेला-लोहरदगा के मार्ग पर रेलवे का परिचालन आरम्भ करने व एलेप्पी एक्सप्रेस का ठहराव पोकला स्टेशन पर करने की मांग शामिल है।
खबरें और भी हैं...