पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gumla News Nani Coming Home From Ranchi To Celebrate Holi Killed In Incident Of Restaurant Operator

होली मनाने रांची से नानी घर आ रहे रेस्टोरेंट संचालक की हादसे में माैत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली मनाने के लिए मंगलवार को गुमला चेटर पंडित मुहल्ला स्थित अपने नाना यमुना पाठक के घर आ रहे रेस्टोरेंट संचालक 26 वर्षीय राहुल मिश्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। राहुल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके अलावा उसकी दो बहनें है। राहुल के पिता सुशील मिश्रा आर्मी से रिटायर्ड है और फिलहाल शहर के लोहरदगा रोड में होटल संचालित करते है। जबकि मां असनी प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका है।

जानकारी के अनुसार राहुल रांची में भूखा पंडा नामक रेस्टोरेंट चलाता था। मंगलवार को वह अपनी कार से गुमला आ रहा था। इसी दौरान दोपहर के 12 बजे लांजी भरदा के पास अचानक गाय सड़क पर दौड़ गई। जिसे बचाने के क्रम में राहुल की गाड़ी अनियंत्रित हो गई और गाड़ी पुल से टकराते हुए खेत की ओर जा गिरी। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने राहुल काे मृत घोषित कर दिया। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शाम में हजारीबाग स्थित राहुल के पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। राहुल के रिश्तेदार सह भाजपा नेता अरविंद मिश्रा ने बताया कि राहुल ने वकालत की भी पढ़ाई की थी। अप्रैल माह मेंं उसकी शादी होनी थी।

ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार घायल, रिम्स रेफर

कामडारा | स्टेट हाईवे पर सोमवार की संध्या बाकुटोली चौक के समीप ट्रेलर की चपेट में आकर टीवीएस बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल युवक 27 वर्षीय सुनील साहु कर्रा थाना क्षेत्र के बकसपुर गांव निवासी है। बताया जाता है कि युवक सोमवार को लगने वाला बाकुटोली बाजार में मटर बेच कर अपने टीवीएस बाइक से वापस घर जा रहा था। इसी बीच चौक के समीप रांची से सिमडेगा की ओर जा रहा ट्रेलर सं० एनएल 01एल-0419 की चपेट में आ गया। ट्रेलर चालक बाइक समेत युवक को कुछ दूरी तक घसीट कर ले जाने के बाद बीच सड़क पर ट्रेलर छोड़ चालक और खलासी भागने में सफल रहे। घटना के कारण रांची सिमडेगा सड़क पर कुछ देरी के लिये जाम लग गया। तत्काल कामडारा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच सड़क से ट्रेलर को हटा कर अपने कब्जे में कर लिया। घटना में जख्मी युवक का एक पैर चकनाचूर हो गया है। वहीं एक हाथ और सिर पर भी गंभीर चोटें पहुंची है। तत्काल कामडारा सीएचसी में डॉ पीएम बाड़ा ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीरावस्था में उसे रिम्स रेफर कर दिया है।

विवाहिता की जहर खाने से मौत, भाई ने जीजा पर लगाया हत्या करने का आरोप

गुमला | घाघरा थाना अंतर्गत छोटा अजियातु गांव निवासी देवानंद सिंह की प|ी गुड़िया देवी की मौत जहर का सेवन करने से हो गई। घटना मंगलवार की है। इस संबंध में मृतिका के भाई बाबूलाल सिंह ने अपने जीजा पर बहन को जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में बाबूलाल का कहना है कि वे लोग मूल रूप से सिसई के पंडारानी गांव के रहने वाले है। सात वर्ष पूर्व उन्होंने बहन की शादी देवानंद से की थी। शादी के तीन वर्ष बाद तक बहन को कोई बच्चा नहीं होने पर ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करना व मारपीट करना शुरू कर दिए थे। इस बात की जानकारी होने पर वे लोग कई बार बहन के ससुराल जाकर मारपीट नहीं करने का आग्रह किए थे। साथ ही अच्छे डॉक्टर से इलाज कराने की सलाह दिए थे। किंतु जीजा देवानंद मानने को तैयार नहीं था। वह हमेशा धमकी देता था कि बहन को मारकर दूसरा शादी कर लेगा। जिससे हमलोग अक्सर चिंतित रहते थे। इधर मंगलवार को सुबह के 8:30 बजे जीजा देवानंद ने फोन किया और बताया कि बहन जहर खा ली है। जिसे सदर अस्पताल ले जाया जा रहा है। जहां पहुंचने पर बहन को मृत पाया। वहीं जीजा देवानंद हमलोगों काे देखने के बाद फरार हो गया।

कटहल के पेड़ में फांसी लगा कर युवक ने कर ली अात्महत्या

कामडारा | कामडारा थाना क्षेत्र के कजरा गांव में कटहल के एक पेड़ में फांसी लगा कर एक व्यक्ति ने अपनी जान गंवा दी। मृतक की पहचान 40 वर्षीय महावीर सिंह बसिया थाना क्षेत्र के कारालोया गांव निवासी के रूप में की गई। बताया जाता है कि मृतक लगभग डेढ़ वर्ष से कजरा गांव में मनी देवी के यहां रहता था। रविवार की रात वह गांव से सटे कटहल के पेड़ पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। कामडारा थाना प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि यूडी का मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जूटी है। अंत्य:परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा।

राहुल मिश्रा।
खबरें और भी हैं...