- Hindi News
- National
- Gumla News Need To End The Evil Practices Spread In Society Vinay Kumar Lal
समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने की जरूरत : विनय कुमार लाल
गुमला| सुंडी धर्मशाला बस स्टैंड रोड में सुंडी समाज गुमला का होली मिलन समारोह जोरदार मनाया गया। जिसमे मुख्य अतिथि राज्य सभा संसद धीरज प्रसाद साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत जिला अध्यक्ष दिलीप नाथ साहू के स्वागत भाषण से किया गया। सभा को मुख्य संरक्षक विनय कुमार लाल ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को बंद करने की जरूरत है। तत्पश्चात संरक्षक लोदाम निवासी रामेश्वर साहू ने सभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ की तर्ज पर समाज में मांसाहार बंद करने पर जोर दिया।
मुख्य अतिथि राज्य सभा संसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि समाज को सभा करने से काम नहीं चलेगा। समाज को संगठित होना होगा। दहेज प्रथा को हटाने पर जोर दिया तथा गुमला के तर्ज पर सभी जगहों पर समाज का धर्मशाला निर्माण पर जोर दिया। कार्यक्रम में संरक्षक रमेश लाल, बद्री कुमार गुलसन, रामावतार प्रसाद, कोषाध्यक्ष सूरज कुमार साहू, सचिव कैलाश प्रसाद, शिव प्रसाद साहू, पुनीत कुमार लाल, मनीष हिंदुस्तान, संदीप प्रसाद, अनिल प्रसाद, उपेंद्र प्रसाद, रूपेश लाल, गणपति साहू उपस्थित थे।