- Hindi News
- National
- Gumla News Not A Single Dowry Harassment Case Has Been Registered In The Women39s Police Station Since January
महिला थाना में जनवरी से अबतक एक भी दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज नहीं
महिला थाना में केस का रिव्यू करते एसपी।
गुमला| एसपी अंजनी झा गुरुवार काे केस का रिव्यू करने महिला थाना पहुंचे। महिला थाना प्रभारी सरस्वती मिंज ने उन्हें बताया कि थाने में जनवरी माह से लेकर मार्च माह तक कुल 23 आवेदन प्राप्त हुए है। इसके अलावा दहेज प्रताड़ना का एक प्राथमिकी दर्ज हुआ है। जो बिशुनपुर थाना का मामला था। उन्होंने उस केस को बिशुनपुर थाना को ट्रांसफर कर दिए जाने की जानकारी भी एसपी को दी। इसके बाद एसपी ने 23 आवेदन के बारे में विस्तृत पूर्वक जानकारी मांगी। इस पर थाना प्रभारी ने बताया कि 23 आवेदन में एक आवेदन वापस हो गया है। जबकि 10 आवेदनों का निष्पादन हो गया है। अन्य आवेदन पर काउंसलिंग करने के बाद जल्द से जल्द निष्पादन करने की बात कही।
इसके बाद एसपी ने समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। एसपी ने थानेदार को आदेश दिया कि हर एक केस को महत्व देते हुए कार्य करें। इससे पूर्व अचानक एसपी के थाना पहुंचने की जानकारी पर पुलिस पदाधिकारी सतर्क हो गए और सभी अपने-अपने यूनिफार्म में नजर आए। इधर महिला थाना से निकलने के बाद एसपी एसटी-एससी थाना पहुंचे। इस थाना इंचार्ज महिला थानेदार सरस्वती कुमारी मिंज ही है। उन्होंने एसपी को बताया कि जनवरी माह से लेकर अब तक कुल दो केस हुए है। दोनों पर जांच चल रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही प्राथमिकी दर्ज किया जाता है। अंत में एसपी अहतु पहुंचकर वहां की भी जानकारी हासिल की। इसमें थानेदार राम कुमार सिंह ने बताया कि जनवरी माह से लेकर अब तक कुल आठ मामला पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें से कुल चार आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। जबकि अन्य मामलों में अनुसंधान प्रारंभ है।