बानो प्रखंड में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का किया गया आयोजन
कार्यक्रम में उपस्थित आंगनबाड़ी सेविकाएं।
बानो | कोनसाेदे पंचायत में राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मुखिया सुशील मुंडा और विशिष्ट अतिथि पंचायत सचिव गजेश्वर सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। उपस्थित ग्रामीणों को राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के बारे जानकारी दी गई। लोगों से कहा गया कि पोषण को ध्यान में रखते हुए वे हरी साग सब्जी, दूध आदि का सेवन करें। फल और सब्जियों से ही पौष्टिकता मिलती है। बच्चों के कुपोषण के बारे जानकारी देते हुए लोगों से कहा गया कि वे इस संबंध में जागरूक रहते हुए बच्चों को कुपोषण से बचाएं। तुरन मुंडृू, सुरसेन सुरीन, फुलकेरिया मुंडा, लिलियानी कंडुलना, मेरी मजेला लकड़ा, बसंती देवी सहित आंगनबाड़ी सेविकाएं सहायिकाएं उपस्थित थीं।