पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gumla News On The Occasion Of International Women39s Day The Plenary Of The Women39s Session Was Included

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महाधिवेशन महिला समूहों की हजाराें दीदियां हुई शामिल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला विकास मंडल, प्रदान व जेसेलपीएस के संयुक्त तत्वाधान में टोटो मैदान में रविवार को दस हजार महिला समूहों की दीदीयाें की उपस्थिति में वार्षिक महाधिवेशन का सफल आयोजन किया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जिप सदस्य कृपालता देवी उपस्थित थी। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तीकरण के अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं को स्वावलंबी बनाते हुए उनके अधिकारों से अवगत कर समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी के प्रति जागरूक करना।

इस महाधिवेशन में कई अहम विषयों में महिलाओं को जानकारी दी गई। जैसे स्वच्छता ओर शौचालय का उपयोग ओर इसका ग्रामीण क्षेत्रों में महत्व, महिलाओं में खून की कमी के कारण उत्पन्न होने वाले रोग, एनीमिया के होने के कारण एवं इसे रोकने के उपाय को लेे कर सीनी संस्था के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता फैलाई गई। वेयर फुट काॅलेज से प्रशिक्षित दीदी के द्वारा सोलर विद्युतिकरण एवं सोलर लिफ्ट सिंचाई के बारे में जानकारी दिया गया। महिला विकास मंडल के बीएलएसी अरुण कुमार होता द्वारा महिलाओं के आजीविका कार्य में पूंजी को दूर करने के उद्देश्य से समूह के बैंक लिंकेज कर ऋण के रूप में बहुत कम ब्याज दर पर ऋण के बारे में जानकारी दी गई। प्रत्येक परिवार को अधिक से अधिक संख्या में बकरी पालन, कृषि, आम बागवानी, मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन आदी कई आजीविका क्षेत्रों में जुड़ने की बात कही गई। इसके अलावा स्वास्थ, पोसन, परिवार नियोजन, लिंगभेद को लेेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुलाबीरा, ढाउठा टोली से आये ग्राम संगठन के दीदीयाें द्वारा आदिवासी नाच प्रस्तुत किया गया। समाज में फैले डायन बिसाही जैसे अंधविश्वासों से लोगों को जागरूक करने के लिए सोभादेवी, ऋीना, सुकांती, राधिका, सुरेखा, कुसंती आदि दीदीयाें के द्वारा नाटक प्रस्तुत किया गया।

महिला विकास मंडल गुमला की उपलब्धि का विवरण संघ के अध्यक्ष सीता देवी द्वारा सभा को संबोधित करते हुए बताया गया। कहा कि महिला संघ के द्वारा आज के समय में 1550 महिला समूहों का गठन किया गया। 1इस अवसर पर प्रदान के सुधीर, देवांजन, मुकेश, रविकांत मिश्रा, अरुण कुमार होत्ता,प्रदीप नाग, अभय, सुनील, सरत, अक्षय, दिलीप, बिंदेश्वर आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...