पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gumla News One Arrested With Desi Katta From Chhapar Village Of Raidih Sent To Jail

रायडीह के छापर गांव से देसी कट्टा के साथ एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायडीह प्रखंड स्थित नावागढ़ पंचायत के हैराना छापर गांव के अपराधी फागू नगेशिया को एक देशी कट्टा के साथ फसिया पंचायत के ढ़ोढ़री टोली गांव के रंजीत उरांव के घर से गुमला पुलिस ने धर दबोचा। जानकारी के अनुसार फागू रंजीत उरांव के घर पर किराये के माकन में अपने परिवार के साथ रहता है। बुधवार को थाना प्रभारी शंकर ठाकुर को गुप्त सुचना मिली की किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। शंकर ठाकुर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जिसका नेतृत्व एएसआई विपिन सिंह कर रहे थे। उन्होंने रंजीत उरांव के घर से फागू को हथियार के साथ धर दबोचा।

फागू फिलहाल अपने गांव के भूषण सिंह का बोलेरो को चलाता था। एएसआई विपिन सिंह ने बताया कि फागू के खिलाफ पुराना कोई भी मामला दर्ज नहीं है। किंतु वह आपराधिक प्रवृति का है और किसी घटना को अंजाम देने के मकसद से ही हथियार अपने पास रखा था। उसे जेल भेज दिया
गया है।

गिरफ्तार फागू।
खबरें और भी हैं...