- Hindi News
- National
- Gumla News Opening Of The Ongoing Market The Market Will Be Taken Every Monday
जारी बाजार का उद्घाटन, हर सोमवार लगेगा बाजार
जारी | प्रखंड अन्तर्गत जारी ग्राम के आम बगीचा में सोमवार को जारी बाजार का उद्घाटन पंडित नंदकिशोर नंद के मन्त्रोच्चार के साथ उप प्रमुख अनिमा खलखो और सीसी करमटोली पंचायत के मुखिया दिलीप बड़ाईक के द्वारा संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के बाद उप प्रमुख अनिमा खलखो ने कहा कि अब हर सोमवार को यहां बाजार लगेगा। नजदीक बाजार नहीं होने से यहां के किसानों को सब्जी एवं अन्य वस्तुओं को बेचने के लिए काफी दूर जाना पड़ता था। अभी बाजार छोटे रूप मे लग रहा है इसको बाद में बड़े रूप में बदलेंगे और बाजार में सभी वस्तुओं का खरीद बिक्री हो सके।